DM:!महराजगंज । जिले की होनहार बेटी निधि यादव को जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद से कक्षा 10 में टॉप होने पर एक दिन के लिए डीएम नामित किया ।
मिशन शक्ति के तहत महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिलाधिकारी अनुनय झा ने निधि यादव को एक दिन के लिए नामित किया।
निधि ने जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों से सबसे पहले परिचय प्राप्त किया तो वही कार्यालय में जनता सुनवाई की इस मौके पर एक प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण कर दिया ,तो वहीं ग्राम विकास, पुलिस, राजस्व सहित कुल आठ प्रकरणों को सुना।
जिलाधिकारी न्यायालय में राजस्व की फाइलों का भी अवलोकन किया, साथ ही जिलाधिकारी महाराजगंज को धन्यवाद दिया। कहा कि इससे भविष्य में अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी
उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि भविष्य में मैं पूर्ण कालीन डीएम बनूं।
PM News 18 Hindi News Website
