Company: एनटीपीसी लिमिटेड ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया
Company ने इस डिविडेंड के लिए 2 नवंबर 2024, दिन शनिवार को रिकॉर्ड डेट तय किया है।
बता दें, शुक्रवार को एनटीपीसी लिमिटेड के शेयरों का भाव बीएसई में 1.75 प्रतिशत की तेजी के साथ
424.75 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।
30 बार से अधिक डिविडेंड दे चुकी है
जानकारी में कहा है कि 24 अक्टूबर 2024, दिन गुरुवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग होगी।
इसी दिन Company की तरफ से डिविडेंड पर फैसला किया जाएगा।
बता दें, एनटीपीसी ने अभी तक 30 से अधिक बार डिविडेंड दिया है।
कंपनी ने 2019 में दिया था बोनस शेयर
2024 में कंपनी 2 बार डिविडेंड ट्रेड किया है। इसी साल 6 फरवरी 2024 और 7 अगस्त 2024 को
एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया है। तब कंपनी ने क्रमशः 2.25 रुपये और 3.25 रुपये का डिविडेंड दिया था।
एनटीपीसी लिमिटेड 19 मार्च 2019 को एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड किया था।
तब Company ने योग्य निवेशकों को 1:5 के हिसाब से बोनस शेयर दिया था।
बता दें, कंपनी ने तभी पहली और आखिरी बार बोनस शेयर दिया था।
शेयर बाजार में कंपनी ने किया शानदार प्रदर्शन
साल के दौरान एनटीपीसी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 77 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
वहीं, 6 महीने से स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 21 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।
कंपनी का 52 वीक हाई 448.30 रुपये और कंपनी का 52 वीक लो लेवल 227.75 रुपये है।
मार्केट कैप 4,11,865.89 करोड़ रुपये का है। Company में सरकार की हिस्सेदारी 51.10%की है।
विदेशी निवेशकों के पास 18.60 प्रतिशत है। पब्लिक की हिस्सेदारी 9.2 प्रतिशत है।
शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
PM News 18 Hindi News Website
