Friday , 16 October 2026

suicide : कानपुर के होटल में फंदे से लटकता मिला संचालिका का शव

 

suicide : कानपुर के होटल में फंदे से लटकता मिला संचालिका का शव

suicide कानपुर में एक बुटिक संचालिका की लाश रायपुरवा के होटल में फांसी के फंदे से लटकती मिली है।

मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची तो शव फंदे पर लटका हुआ था।

फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

suicide करने वाली युवती पति के रहते पड़ोसी के साथ भाग गई थी।

उसने कुछ समय बाद छोड़ा तो एक अन्य युवक के साथ लिव इन में रहने लगी।

इसी युवक ने बुटिक भी खुलवाया था। इसी बीच क्या हुआ कि वह होटल पहुंची और suicide कर ली।

कहा जा रहा है कि मायके वालों ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था। इससे वह ज्यादा परेशान हो गई थी।

रायबरेली के लालगंज के बेहटा कलां निवासी नसीर शाह की 27 वर्षीय बेटी तहरुन्निशा के साथ हुई थी।

शादी के बाद वह पड़ोस में रहने वाले विनोद साहू के साथ भाग गई थी।

पति नसीर ने विनोद के खिलाफ बहलाकर ले जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी।

दोनों को दो बच्चे भी हैं। नौ साल बाद दोनों वापस बेहटा कलां पहुंचे।

नसीर और उसके परिवार वालों ने तहरन्निशा को अपनाने से मना कर दिया।

विनोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तहरुन्निशा के बयान के बाद विनोद को जमानत मिल गई

लेकिन विनोद ने भी तहरुन्निशा को साथ रखने से मना कर दिया।

तहरुन्निशा भटकती रही। ढाई साल पहले उसकी मुलाकात दबौली गांव निवासी राज सागर से हुई।

तहरुन्निशा राज के साथ रहने लगी। राज सागर ने उसे गुजैनी में बुटीक खुलवा दिया था।

जिससे उसका खर्च चल रहा था। वह तीन दिन पहले रायबरेली गई।

जहां थी, वहां घर वालों ने उसे भगा दिया। इस गम में वह रायबरेली से लौटकर रात में रायपुरवा पहुंच कर

एवरग्रीन होटल में रुक गई। यहां कमरा नंबर 104 में फांसी लगा ली।

होटल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर बाद तक कमरा नंबर 104 से कोई पता नहीं चला

तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दुपट्टे से पंखे के सहारे तहरुन्निशा का शव लटका था।

राज सागर ने पुलिस को बताया कि उसने शादी नहीं की थी लेकिन वह पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे।

प्रभारी निरीक्षक रायपुरवा के मुताबिक शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मामले की जांच शुरू की है, परिवार वालों ने किसी भी तरह का मतलब होने से इनकार कर दिया है,

 भाई-बहन की शादी 20 नवंबर को है

कुछ दिन पहले तहरुन्निशा को पता चला कि उसके भाई-बहन की शादी है तो वह गांव बेहटा कलां गई थी,

जहां उसकी मां ने संबंध न रखने के लिए कहा था। इससे वह काफी परेशान हो गई थी।

राज सागर को भी रायबरेली में उसके घर वालों ने भगा दिया था। वहीं, राज ने बताया कि

तहरुन्निशा बहुत तनाव में थी। वह फांसी लगाकर जान देने की बात भी कर रही थी।

वह अक्सर एवरग्रीन होटल में रुकती थी। उसने होटल मैनेजर को कॉल कर कमरा न देने की बात कही थी।

अब आ रहे परिजन

पुलिस ने जब तहरुन्निशा फोन किया तो परिजनों ने कानपुर आकर शव लेने से इनकार कर दिया।

फिर आधे घंटे बाद परिजन आने के लिए राजी हुए। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

ग्राहक बनकर उड़ाते थे सोना, फिर गलाकर मिटा देते थे सबूत!

ग्राहक बनकर उड़ाते थे सोना, फिर गलाकर मिटा देते थे सबूत!   अंतरजनपदीय महिला चोर …