Sunday , 30 August 2026

ट्रेन बनी मौत की रफ्तार, 60 वर्षीय बुजुर्ग के टुकड़े-टुकड़े, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ट्रेन बनी मौत की रफ्तार, 60 वर्षीय बुजुर्ग के टुकड़े-टुकड़े, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महराजगंज । शनिवार सुबह घुघली रेलवे स्टेशन के पास उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रैक पर एक 60 वर्षीय व्यक्ति का accident शव पड़ा मिला।

जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

खबर की मानें तो घटना जोगिया गांव के बगल से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक की पोल संख्या 344/05 के पास हुई।

घटना की सूचना पर फौरन पहुंची पुलिस 

घुघली रेलवे स्टेशन से प्राप्त मेमो के बाद चौकी प्रभारी कस्बा घुघली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान गंगाराम प्रजापति (60 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रमई, निवासी ग्राम जोगिया, छितवन टोला, थाना घुघली के रूप में की गई।

परिजनों को सूचना दी गई तो वे मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

accident पूछताछ में परिजनों ने बताया कि गंगाराम शराब के आदी थे और इसी आदत को लेकर परिवार से उनका विवाद चल रहा था।

ट्रेन की चपेट में आ गए बुजुर्ग 

संभावना जताई जा रही है कि किसी विवाद के बाद वे घर से निकल गए थे और accident ट्रेन की चपेट में आ गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …