Sunday , 30 August 2026

Event: जुलूस में डी जे की कहर: दीवार गिरने से दो महिला घायल हालत नाज़ुक रेफर

Event: जुलूस में डी जे की कहर: दीवार गिरने से दो महिला घायल हालत नाज़ुक रेफर

महराजगंज,घुघली । दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस शुक्रवार सुबह घुघुली थाना क्षेत्र के भुवना गाँव में उस समय मातम में बदल गया।

बताया जा रहा है कि जब डीजे से लदी ट्राली संकरी गली में बैक करने के दौरान दीवार से टकरा गई Event:

डीजे की जोरदार टक्कर से दीवार भरभराकर गिर गई और उसके मलबे में दबकर दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

डीजे की ठोकर से दिवाली गिरी

Event: बताया जा रहा है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गाँव के काली मंदिर से प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकली थी।

और जैसे ही ट्राली संकरी गली से बाहर निकाली जा रही थी, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह दीवार से जा भिड़ी।

देखते ही देखते दीवार ढह गई और कुरैशी (50) पत्नी असगर व संध्या (45) पत्नी रामप्यारे मलबे में दब गईं।

ग्रामीणों ने तत्काल दीवार हटाने का प्रयास किया और घायलों को निकालकर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घुघुली पहुँचाया।

हालत नाज़ुक देख वहाँ से डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दशहरे की खुशियाँ गमगीन 

Event: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। घुघुली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

तो वहीं डीजे को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

गाँव में घटना के बाद मातम का माहौल है, वहीं दशहरे की खुशियाँ हादसे की भेंट चढ़ गईं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …