Tuesday , 14 July 2026

Sexyivideo: इंदौर में कैफे से अश्लील वीडियो वायरल,मचा हडकम्प

Sexyivideo इंदौर में कैफे से अश्लील वीडियो वायरल,मचा हडकम्प

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कैफे का अश्लील वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। हर केबिन में लड़के-लड़कियां पर्दे के पीछे अश्लील हरकतें करते पाए गए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इंदौर पुलिस ने शहर में संचालित सभी कैफे की जांच की बात कही है। इस मामले में तमाम लोकगीत में आ सकते हैं

मध्य प्रदेश के इंदौर से वायरल हुआ वीडियो

मध्य प्रदेश के इंदौर से वायरल हुआ वीडियो मल्हारगंज थाना क्षेत्र के एक कैफे का बताया जा रहा है। 50 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि कोई अचानक कोई एक के बाद एक केबिने के पर्दे हटाता है तो अंदर लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में दिखते हैं। कई नग्न हालत में थे और हड़बड़ाकर कपड़े पहनने लग जाते है। अब यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अश्लील वीडियो की जांच शुरू

आपको बता दें कि डीसीपी जोन-1 विनोद मीना ने कहा कि एक वीडियो वायरल हुआ है। प्रथम दृष्टया यह मल्हारगंज थाना क्षेत्र के एक कैफे का प्रतीत हो रहा है। वीडियो की सामग्री बहुत अश्लील है। वीडियो की जांच की जा रही है। कैफे की जांच की जाएगी। रजिस्टर मेनटेन किया गया है या नहीं कि कौन-कौन आता है। कुछ गलत पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी पुलिस ने कार्रवाई की है और आगे भी की जाएगी।

दर्जनों कैफे में मिला पर्दा वाला केबिन

इस बीच मीडियाकर्मियों ने बड़ा गणपति से लेकर अंतिम चौराहे के बीच स्थित कैफों पर जाकर जांच पड़ताल की तो क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से ज्यादा कैफों में इस तरह के पर्दे वाले कैबिन पाए गए। कई में कम उम्र के लड़के-लड़कियां भी दिखे।

कैफे के आसपास रहने वाले लोगों ने इनमें गलत गतिविधियों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इनमें अधिकतर स्कूल कॉलेज के लड़के-लड़कियां आते हैं, जिनसे प्रति घंटे के हिसाब से वसूली की जाती है। बदले में उन्हें गलत हरकतें करने की छूट दी जाती है।

हिंदूवादी संगठनों ने इन कैफे में लव जिहाद जैसी गतिविधियों का भी आरोप लगाया है।
धर्मस्थल, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर के पास चल रहे कैफे का जांच किया जाएगा

स्कूल व कोचिंग सेंटर के पास ही यह कैफे संचालित 

मल्हारगंज थाना क्षेत्र में दर्जनभर सरकारी और प्रायवेट स्कूल के होने के साथ तीन दर्जन से ज्यादा कोचिंग संस्थान है। कई स्कूल व कोचिंग सेंटर के पास ही यह कैफे संचालित होते हैं। इसके अलावा इन कैफों के पास ही प्रसिद्ध बड़ा गणपति मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर, अलीजा सरकार हनुमान मंदिर सहित एक दर्जन से ज्यादा मंदिर भी मौजूद है।

अश्लीलता के अड्डे धड़ल्ले से चला रहे हैं

धर्मस्थल, शिक्षा मंदिर अलावा क्षेत्र पूरी तरफ से रहवासी इलाका है, उसके वावजूद ये कैफे संचालक अश्लीलता के अड्डे धड़ल्ले से चला रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अगर इस मामले की सघन जाच कराई जाए तो बहुत बड़ा खुलासा हो सकता है

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …