तीन मंजिला इमारत से गिरा शाखामृग, घंटों चला रेस्क्यू-नहीं बच सकी जान,
funeral rites:ग्रामीणों ने नम आंखों से दी विदाई
महराजगंज । funeral rites: सिसवा ब्लॉक के अंतर्गत बरवां विद्यापति ग्राम में एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां विगत दिन एक शाखामृग तीन मंजिला भवन से गिर गया।
इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए शाखामृग को बचाने के लिए ग्रामीणों, पशु विभाग और प्रशासन द्वारा भरसक प्रयास किए गए, लेकिन अंततः देर रात उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही फौरन पहुंची पशु अस्पताल डॉक्टर की टीम
घटना की सूचना मिलते ही पशु अस्पताल शिकारपुर के चिकित्सक मौके पर पहुंचे और घायल शाखामृग को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।
इस दौरान पशु विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पुलिस सेवा और वन विभाग को भी सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शाखामृग को बचाने के प्रयास तेज कर दिए गए।
ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और हर कोई इस बेजुबान को बचाने की दुआ करता नजर आया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शाखामृग ने देर रात दम तोड़ दिया।
मृत शाखामृग को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार
घटना की जानकारी पशु अस्पताल व ग्राम प्रधान द्वारा वन विभाग के अधिकारी गौरव तिवारी को दी गई, जिसके बाद विभागीय वाहन भेजकर मृत शाखामृग को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
नहर नारायणी की पटरी पर गाजे-बाजे और विधि-विधान के साथ उसकी अंत्येष्टि की गई।
इस मार्मिक मौके पर डॉक्टर गजेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामदयाल, सुनील यादव, अमरजीत, टिंकू कश्यप, अमरनाथ, रंजीत समेत ग्राम सभा की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने नम आंखों से इस बेजुबान को अंतिम विदाई दी।
डॉ अर्जुन पटेल के साथ सनू मोदनवाल की रिपोर्ट
PM News 18 Hindi News Website

