Tuesday , 14 July 2026

Accident: मातम में बदल गई, होली की खुशियां, सड़क हादसे में युवक की मौत

Accident: मातम में बदल गई, होली की खुशियां, सड़क हादसे में युवक की मौत

महराजगंज। जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने होली की खुशियों को मातम में बदल दिया।

सिंदुरिया-निचलौल बॉर्डर पर स्थित भेड़िया गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

अनियंत्रित होकर काल बनी रफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम लगभग 5:30 बजे एक युवक सिंदुरिया-निचलौल मार्ग से बाइक द्वारा गुजर रहा था।

जैसे ही वह भेड़िया गांव के पास पहुंचा, अत्यधिक रफ्तार के कारण वह संतुलन खो बैठा।

मिली जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बनी पुलिया से जा भिड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक की पहचान निचलौल थाना क्षेत्र निवासी भगवान दास पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

त्योहार के दिन हुई इस असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

सूचना मिलते ही सिंदुरिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

त्योहार के मौके पर हुई इस दर्दनाक घटना

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण हुआ प्रतीत होता है।

दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

त्योहार के मौके पर हुई इस दर्दनाक घटना ने क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

आदित्य मिश्रा की रिपोर्ट

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …