पुरैना बाजार बना ‘कूड़ाघर’: सड़ी गंदगी और नाले में फेंके जा रहे अवशेष, उठती दुर्गंध से लोग बेहाल
महराजगंज। जनपद के महराजगंज अंतर्गत घुघली क्षेत्र के पुरैना बाजार में इन दिनों गंदगी filth का अंबार लगा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बाजार करने आए लोगों में सफाई व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।
कूड़ा के ढेर पर बिक रहा खाद्य सामग्री
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई की लचर व्यवस्था filth के चलते कूड़ा-करकट बाजार के अंतिम छोर पर इकट्ठा कर छोड़ दिया जाता है, जिससे पूरे इलाके में सड़ांध फैल रही है।
स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब बाजार की उत्तर दिशा में मुर्गा, बकरी काटने वाले तथा मछली विक्रेता अपने अवशेष पास स्थित नाले में फेंक देते हैं।
कहीं हो न जाय भयंकर बीमारी
नाले में जमा सड़े हुए अवशेषों से उठती दुर्गंध ने आसपास के दुकानदारों और राहगीरों का जीना दूभर कर दिया है।
सड़क से गुजरने वाले लोग भी इस बदबू का शिकार हो रहे हैं।
दुकानदारों का कहना है कि गंदगी filth के कारण ग्राहकों की संख्या प्रभावित हो रही है।
बाजार करने आए लोगों ने बताया कि कई लोग दुर्गंध के चलते बिना खरीदारी किए ही लौट जा रहे हैं।
मुर्गा काटकर ड्रेन में फेंक रहे अवशेष
स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने, नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था करने तथा नाले में अवशेष फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यह गंदगी संक्रामक filth बीमारियों को भी दावत दे सकती है।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी पुरैना बाजार की इस बदहाल स्थिति पर कब तक संज्ञान लेते हैं।
PM News 18 Hindi News Website
