Sunday , 30 August 2026

स्टेयरिंग फेल होते ही बेकाबू हुई कंबाइन, 10 फीट नीचे पलटी, मची अफरा तफरी

स्टेयरिंग फेल होते ही बेकाबू हुई कंबाइन, 10 फीट नीचे पलटी, मची अफरा तफरी

 गाड़ी स्टॉप युवक गंभीर, टूटा पैर

महराजगंज । जनपद के शिकारपुर चौकी अंतर्गत शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे एक बड़ा हादसा हो गया।

धुलाई सेंटर से बल्लों खास अपने घर की ओर जा रही कंबाइन मशीन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के पूरब दिशा में लगभग 10 फीट नीचे पलट गई।

Accident:सड़क किनारे खाई में गिरी, कंबाइन मशीन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंबाइन के पलटने का मुख्य कारण स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। जैसे ही स्टेयरिंग ने काम करना बंद किया, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और मशीन सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

हादसे में कंबाइन पर सवार गोपाल (निवासी परसा) के पैर में गंभीर चोट आई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल को बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिए महराजगंज भेजा।

सड़क किनारे सुरक्षा इंतजाम

बताया जा रहा है कि उक्त कंबाइन मशीन बल्लों खास निवासी शैलेन्द्र जायसवाल पुत्र चुन्नी जायसवाल की है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे सुरक्षा इंतजाम और वाहन की नियमित जांच से ऐसे हादसों को रोका जा सकता है।

सोनू मोदनवाल/कैलाश सिंह की रिपोर्ट

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …