Friday , 27 November 2026

छठ घाट और बाबा निरकेवल दास कुटी के पास श्मशान घाट बनाने का विरोध

अमृत सरोवर, छठ घाट और बाबा निरकेवल दास कुटी के पास श्मशान घाट बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

 

हसखोरी में श्मशान घाट के निर्माण स्थल को लेकर विवाद, नदी किनारे खसरा संख्या 1194 पर निर्माण कराने की मांग

 

महराजगंज। पनियरा ब्लॉक की ग्राम सभा हसखोरी में प्रस्तावित श्मशान घाट के निर्माण स्थल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने अमृत सरोवर तालाब, छठ पूजा स्थल और बाबा निरकेवल दास कुटी के पास श्मशान घाट का निर्माण कराए जाने पर आपत्ति जताई है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण स्थल बदलने तथा नदी किनारे स्थित खसरा संख्या 1194 की जमीन पर श्मशान घाट बनवाने का आदेश जारी करने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम सभा में श्मशान घाट के लिए खसरा संख्या 109 और 1194 पर जमीन उपलब्ध है।

आरोप है कि वर्तमान में खसरा संख्या 109 पर निर्माण कराने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस जमीन के ठीक बगल में खसरा संख्या 111 पर शासन द्वारा स्वीकृत अमृत सरोवर तालाब स्थित है,

जहां छठ पूजा भी होती है। इसके अलावा, पास में ही पूर्वजों द्वारा स्थापित बाबा निरकेवल दास कुटी है, जहां प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।

धार्मिक आस्था और परंपरा का दिया हवाला

 

अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि प्रस्तावित निर्माण स्थल के आसपास धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां होती हैं।

ऐसे में वहां श्मशान घाट बनने से ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होने की आशंका है। उनका कहना है कि ग्राम सभा में नदी किनारे श्मशान घाट के लिए दूसरी जमीन उपलब्ध है, इसलिए खसरा संख्या 1194 पर निर्माण कराया जाना उचित होगा।

डीएम से निर्माण स्थल बदलने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराकर श्मशान घाट का निर्माण खसरा संख्या 109 के बजाय नदी किनारे स्थित खसरा संख्या 1194 पर कराने का निर्देश दिया जाए। प्रार्थना पत्र पर विपिन वर्मा, धीन्द्र कुमार, बेंच्ज वर्मा और दीनानाथ सहित ग्रामीणों के नाम दर्ज हैं। अब ग्रामीणों को प्रशासन के निर्णय का इंतजार है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …