महराजगंज में राशन वितरण की तिथि 30 अक्टूबर तक विस्तारित
महराजगंज 24 अक्टूबर 2026। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने बताया कि माह अक्टूबर 2026 के सापेक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत आवंटित खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण की तिथि 30 अक्टूबर 2026 तक विस्तारित कर दी गई है।
जनपद के समस्त राशनकार्ड धारक अपनी उचित दर की दुकानों से ई-पॉस मशीन के माध्यम से निर्धारित खाद्यान्न प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
मोबाइल ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की सुविधा पूर्व निर्धारित तिथि 25 अक्टूबर के साथ-साथ 30 अक्टूबर 2026 को भी उपलब्ध रहेगी। सभी कार्डधारकों से अपील है कि निर्धारित अवधि में खाद्यान्न प्राप्त कर लें।
PM News 18 Hindi News Website
