कामता रोड चौराहे पर आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, बाल-बाल टला बड़ा हादसा”
कामता रोड चौराहे पर भीषण टक्कर, दो कारें क्षतिग्रस्त; अफरा-तफरी में पिकअप भी पलटी
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के कामता रोड चौराहे पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। चौराहे पर दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं अव्यवस्था के बीच एक एल पिकअप वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया।
वाहन आमने-सामने भिड़ गए
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों कारें विपरीत दिशा से आ रही थीं। चौराहे के समीप पहुंचते ही किसी कारणवश दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जुट गए।
गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और दोनों कारों में सवार लोग सुरक्षित बच गए। इसी दौरान सड़क पर बनी अव्यवस्थित स्थिति के बीच एक एल पिकअप वाहन भी संतुलन खो बैठा और पलट गया। पिकअप में सवार लोगों को भी कोई चोट नहीं आई।
हादसे के कारण कुछ समय तक अफरा तफरी
स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हादसे के कारण कुछ समय तक चौराहे पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि कामता रोड चौराहा लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के चलते यहां अक्सर हादसे होते हैं। लोगों ने प्रशासन से चौराहे पर यातायात संकेतक, स्पीड कंट्रोल व्यवस्था और अन्य सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
PM News 18 Hindi News Website
