Camp:भारत नेपाल सीमा पर छः दिवसीय नेचुरल थेरेपी कैंप का आयोजन
Camp:यूपी के महाराजगंज में नेपाल सीमा पर नेचुरल थेरेपी शिविर आयोजित किया गया
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी महराजगंज के शांतिनगर रोड पर रैन बसेरा परिसर में
श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में छः दिवसीय कैंप का शुभारंभ दिन मंगलवार को किया गया।
संस्थान द्वारा आयोजित नेचुरल थेरेपी
शिविर में डॉ. राम मनोहर लोहिया आरोग्य जीवन संस्थान से आए थेरेपिस्ट देवेंद्र सिंह राठौर,
कन्हैया लाल व महेंद्र पवार द्वारा कमर दर्द, घुटना दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, सर्वाइकल, साइटिका,
उन्होंने बताया कि माइग्रेन, व जोड़ो में दर्द का इलाज नेचुरल थेरेपी पद्धति से किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष दीपक गोयल ने बताया है 100 सीट है, जिसका रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपए है।
22 दिसंबर तक चलेगा शिविर का आयोजन
कहा कि रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर 17 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक शिविर का लाभ ले सकते है।
बढ़ते ठंडक देखते हुए कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं इसका अभिप्राय यह है कि ठंड में गठिया सहित
मांसपेशियों में किसी कारण वश दर्द हो जाता है जिसके कारण आमजन के साथ बुजुर्ग काफी परेशान रहते हैं
ऐसे में इस इलाज के जरिए उनको काफी लाभमल सकता है।
उन्होंने बताया की समय से पहुंचकर आयोजित शिविर में डॉक्टर से सलाह के बाद
उचित इलाज कराया जा सकता है इसका लाभ आम जन को खुले मंच से लेना चाहिए
इस दौरान दीपू निगम, संजीव हवलदार, अवधेश मद्धेशिया,अश्वनी निगम,
शैलेन्द्र , राजीव वर्मा, आकाश निगम, बैजनाथ जायसवाल, आशुतोष समेत अन्य मौजूद रहे।
PM News 18 Hindi News Website
