Dhadali विभाग के नजरों से दूर हुई विजयपुर से परासखाड़ सर्पक मार्ग, राहगीर परेशान
महराजगंज । जनपद के सदर ब्लाक क्षेत्र के बागापार समरधीरा सड़क से जोड़ने वाली प्रमुख संपर्क मार्ग जो विजयपुर से परासखाड़ झुगवा की तरफ जाता है वह वर्ष से गढ्ढे में तब्दील हुआ है जो स्थानीय लोगों द्वारा संम्बधित विभाग को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया है।
वहीं क्षेत्र के समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र ने कुछ माह पहले विभागीय पोर्टल पर लिखित शिकायत दर्ज कराये थे । लेकिन आज भी वही हाल है, जानकारो के अनुसार सदर ब्लाक क्षेत्र के बागापार समरधीरा सड़क से जोड़ने वाली प्रमुख संपर्क मार्ग जो विजयपुर से परासखाड़ झुगवा की तरफ जाता है ।
पोर्टल पर लिखित शिकायत हुआ था
जबकि वह सड़क वर्ष से गढ्ढे में तब्दील हुआ है जो इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है । ऐसे में क्षेत्र के समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र ने कुछ माह पहले विभागीय पोर्टल पर लिखित शिकायत में कहा है कि विजयपुर से परासखाड़ झुगवा की तरफ जाने वाली प्रमुख संपर्क मार्ग कई अन्य ग्राम पंचायत को जोड़ता है । फिर भी विभाग द्वारा इस सड़क पर विभागीय अधिकारियों की नजरों से कोसों दूर है। और लोग आज भी गढ्ढे में तब्दील सड़क से आने जाने के लिए मजबुर है।
एक अधिवक्ता ने क्या कह दिया
जानकार बताते हैं कि बागापार निवासी व वरिष्ठ एडवोकेट मानवेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रदेश लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी के निर्देशानुसार 10 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का जो दावा किया गया था आज यह सड़क की हालत देख फेल नजर आ रहा है यहां तक की विभाग में इन सड़कों को मुक्त करने के लिए धन नहीं होने का लिखित प्रमाण भी दिया गया है जो विभागीय एवं सरकार के लिए दयनीय है।
इस क्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों में शैलेन्द्र यादव , हरेन्द गौतम , ओमप्रकाश यादव,रामाशीष सहानी,दृगपाल चौधरी , प्रभुदयाल ,शब्बीर अली आदि ने सड़क मरम्मत की मांग किया है।
अधिशासी अभियन्ता लोनिवि ने क्या कहा
इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता लोनिवि महराजगंज ने कहा कि विजयपुर से परासखाड़ झुगवा मार्ग विशेष मरम्मत का आगणन लो०नि०विक मुख्यालय लखनऊ को प्रेषित है। जिसकी लम्बाई 2.500 किमी० एवं लागत 45.89 लाख है। स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया है। स्वीकृति के उपरान्त मार्ग का मरम्मत कार्य करा दिया जायेगा।
PM News 18 Hindi News Website
