Thursday , 15 October 2026

DM: डीएम व एसपी ने दुर्गा पंडालों और विसर्जन स्थलों का लिया जायजा

DM डीएम व एसपी ने दुर्गा पंडालों और विसर्जन स्थलों का लिया जायजा

 

महराजगंज । जिलाधिकारी  अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक  सोमेंद्र मीणा ने श्यामदेउरवा, परतावल, घुघली स्थित विभिन्न दुर्गा पंडालों और विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया।
दोनो अधिकारीगण द्वारा सबसे पहले श्यामदेउरवा और परतावल स्थित पंडालों का निरीक्षण किया गया। परतावल में दोनो अधिकारियों ने पैदल मार्च कर आमलोगों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया। इसके उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय ने इंदरपुर, घुघली और शिकारपुर में विभिन्न दुर्गा पंडालों और विसर्जन स्थलों को देखा।

विसर्जन के दृष्टिगत विशेष इंतजाम

जिलाधिकारी महोदय ने दशहरा के दृष्टिगत किए गए इंतजामों की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रखने हेतु जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने विसर्जन के दृष्टिगत विशेष इंतजाम करने और सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि विसर्जन स्थलों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रखें।

कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित

पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने और कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व महराजगंज। नाग पंचमी एवं …