Saturday , 30 May 2026

गंदगी, बदबू और हादसे का खतरा: घुघली टैक्सी स्टैंड बना यात्रियों के लिए मुसीबत

गंदगी, बदबू और हादसे का खतरा: घुघली टैक्सी स्टैंड बना यात्रियों के लिए मुसीबत

अवैध स्थल पर संचालित टैक्सी स्टैंड पर कचरे का अंबार, नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

महराजगंज। घुघली नगर क्षेत्र का टैक्सी स्टैंड इन दिनों बदहाल व्यवस्था, गंदगी और अव्यवस्थित संचालन को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

नाले का गंदा पानी बह रहा है

जानकारी के मुताबिक जिस स्थान पर यात्रियों को बैठाकर वाहन का इंतजार कराया जाता है, वहीं नाले का गंदा पानी बह रहा है और उसी के बीच कूड़े-कचरे का ढेर लगा हुआ है। यात्रियों को बदबू और गंदगी के बीच घंटों बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की ओर से टैक्सी स्टैंड की नियमित साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है।

जलभराव से वातावरण प्रदूषित

नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़क और यात्री बैठने वाले स्थान तक पहुंच जाता है। बारिश के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

चारों तरफ कीचड़, प्लास्टिक, सड़े कचरे और जलभराव से वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।

लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से संचालित यह टैक्सी स्टैंड सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा बन चुका है।

बड़ा हादसा का इन्तजार 

सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन आए दिन जाम की स्थिति पैदा करते हैं। कई बार अचानक वाहन रोकने और सवारियां बैठाने के दौरान दुर्घटना होते-होते बची हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

व्यापारियों और राहगीरों ने बताया कि टैक्सी स्टैंड के आसपास फैली गंदगी से पूरे इलाके की छवि खराब हो रही है। बदबू के कारण आसपास के दुकानदारों और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि टैक्सी स्टैंड की नियमित साफ-सफाई कराई जाए, जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाई जाए तथा मुख्य मार्ग से हटाकर टैक्सी स्टैंड को सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान पर संचालित कराया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल सम्पादक पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज की जांच

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज …