डीएम की सख्ती: जनसुनवाई में घुघली व परतावल बीडीओ गायब, तुरंत तलब
डीएम की इस सख्त कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।
महराजगंज। जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सरकारी जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाया।
12 ब्लॉक विकास अधिकारियों का औचक निरीक्षण
DM ने कार्यालय समय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के 12 ब्लॉक विकास अधिकारियों (बीडीओ) का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ घुघली राजकुमार और बीडीओ परतावल संतोष कुमार यादव जनसुनवाई के समय अपने-अपने कार्यालयों में अनुपस्थित पाए गए।
इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और दोनों अधिकारियों से तत्काल स्पष्टीकरण तलब किया।
बीडीओ को दिये निर्देश
DM संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें, ताकि आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
डीएम की इस सख्त कार्रवाई
DM ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों को दो ब्लॉकों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, वे अनुपस्थित ब्लॉक में अपने किसी जिम्मेदार अधिकारी को जनसुनवाई के लिए तैनात करें।
ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
DM की इस सख्त कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।
अब देखना यह होगा कि जिलाधिकारी के इस निर्देश के बाद जनसुनवाई व्यवस्था में कितना सुधार आता है।
PM News 18 Hindi News Website
