Friday , 28 August 2026

जिले में नई उम्मीदों का संचार-गौरव सिंह सोगरवाल बने जिलाधिकारी

जिले में नई उम्मीदों का संचार-गौरव सिंह सोगरवाल बने जिलाधिकारी

नवागत डीएम ने संभाली जिले की कमान 

महराजगंज । जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत गौरव सिंह सोगरवाल को जिले की कमान सौंपी गई है।

खास बात यह है कि वे पहले भी यहां मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे जिले की जमीनी हकीकत और विकास योजनाओं की गहरी समझ रखते हैं।

विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद

जिले में अब डीएम बनकर उनकी वापसी से जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अपने पूर्व कार्यकाल में सोगरवाल अपने कुशल व्यवहार, सक्रियता और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते रहे हैं।

स्थानीय लोगों और प्रशासनिक हलकों में उनकी नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है।

पुनः आगमन पर हार्दिक अभिनंदन

जिले की जनता को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महराजगंज में विकास कार्य और तेज होंगे तथा योजनाओं का लाभ आम जनता तक बेहतर तरीके से पहुंचेगा।

उनके पुनः आगमन पर लोगों ने बधाइयों का सिलसिला भी शुरू कर दिया है और उनसे बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …