Tuesday , 14 July 2026

लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 4 महिलाएं गिरफ्तार

लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 4 महिलाएं गिरफ्तार

महराजगंज । जनपद महराजगंज में शादी के नाम पर ठगी करने वाले “लुटेरी दुल्हन” गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

पुलिस ने इस संगठित गिरोह की 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी, मंगलसूत्र और चांदी की पायल बरामद की है। फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महराजगंज के नेतृत्व में थाना सिंदुरिया पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

ऐसे रची गई ठगी की साजिश

पीड़ित रंजीत चौहान जनपद एटा ने बताया कि उसे शादी कराने के नाम पर 4 महिलाओं और एक पुरुष जितेंद्र ने जाल में फंसाया।

अंजलिका नाम की महिला को “पूजा” बताकर अविवाहित दिखाया गया, जबकि वह पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की मां निकली।

2 मई 2026 को सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक मंदिर के पास शादी की रस्में शुरू कराई गईं। इस दौरान आरोपियों ने:

₹10,000 खाने-पीने के नाम पर
₹90,000 शादी के नाम पर
₹26,000 का मंगलसूत्र
एक जोड़ी चांदी की पायल
ठगी से हड़प लिए।

मारपीट कर फरार हुआ गिरोह

जब पीड़ित को शक हुआ तो आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी, जिसमें पीड़ित और उसके रिश्तेदार घायल हो गए।

अफरा-तफरी में मुख्य आरोपी जितेंद्र, अंजलिका को लेकर फरार हो गया, जबकि अन्य महिलाएं भी धमकी देकर भाग निकलीं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामला दर्ज होने के बाद थाना सिंदुरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 मई को चिउटहा बाजार के पास से चारों महिलाओं—लालती, सुमित्रा, काजल और अंजलिका—को गिरफ्तार कर लिया।

सामान की बरामदगी

गिरफ्तार आरोपियों के पास से
₹39,500 नगद,एक जोड़ी चांदी की पायल
एक मंगलसूत्र,बरामद किया गया।

रिश्तों का जाल, अपराध का नेटवर्क

जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरा गिरोह आपसी रिश्तों से जुड़ा हुआ है,लालती और सुमित्रा ननद-भाभी
काजल, लालती की भांजी,अंजलिका, सुमित्रा की बेटी
पूरे परिवार ने मिलकर इस ठगी की साजिश रची।

मुख्य भूमिका

लालती: पूरे षड्यंत्र की मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जितेंद्र से अंजलिका को दोबारा शादी के लिए तैयार किया गया। सुमित्रा: गूंगी-बहरी बनकर सहानुभूति जुटाती थी तो वही अंजलिका खुद को कुंवारी बताकर शादी का नाटक करती थी।

आपराधिक इतिहास

मुख्य आरोपी लालती के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे यह साफ है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था।

पुलिस फरार आरोपी जितेंद्र की तलाश में जुटी है और गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की भी जांच की जा रही है।

लुटेरी दुल्हन के नाम पर चल रहे इस गिरोह ने रिश्तों और विश्वास को हथियार बनाकर लोगों को निशाना बनाया। पुलिस की सतर्कता से गिरोह का पर्दाफाश तो हुआ, लेकिन यह मामला समाज के लिए एक बड़ी चेतावनी भी है—शादी जैसे संवेदनशील मामलों में पूरी जांच-पड़ताल बेहद जरूरी है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …