Saturday , 29 August 2026

अचानक क्षेत्र में पहुंचे सीडीओ तो मच गया हड़कंप

अचानक क्षेत्र में पहुंचे सीडीओ तो मच गया हड़कंप

योजनाओं की जमीनी हकीकत पर कसा शिकंजा, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

महराजगंज । जनपद के लक्ष्मीपुर विकासखंड में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह अपने वार्षिक निरीक्षण के तहत अचानक ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए।

बिना पूर्व सूचना के हुए इस औचक निरीक्षण inspection से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

क्या है जनकल्याणकारी योजनाएं 

inspection के दौरान सीडीओ ने कार्यालय परिसर, अभिलेखों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की।

उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों की वास्तविक स्थिति की जांच की और लाभार्थियों की सूची से लेकर निर्माण की गुणवत्ता तक का बारीकी से अवलोकन किया।

इसके साथ ही व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों की प्रगति, स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हो रहे कार्यों तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी फाइलों का भी गंभीरता से परीक्षण किया।

पारदर्शिता लाऐ 

उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट मांगी और स्पष्ट किया कि कागजों पर प्रगति दिखाने के बजाय धरातल पर परिणाम दिखाई देने चाहिए।

सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, देरी या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

 डेवलपमेंट ब्लाकों का निरीक्षण

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में सीडीओ ने बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों का व्यापक और क्रमवार निरीक्षण किया जाएगा।

सरकार की योजनाएं आम जनता तक सही तरीके से पहुंच रही हैं या नहीं, इसकी जमीनी पड़ताल की जा रही है।

सीडीओ का सख्त रुख

शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना प्रशासन की प्राथमिकता है और जहां भी खामियां मिलेंगी, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सीडीओ के इस सख्त रुख से स्पष्ट है कि अब विकास कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …