Saturday , 30 May 2026

डीजल-पेट्रोल पर प्रशासन सख्त, वाहनों में ही मिलेगा ईंधन

डीजल-पेट्रोल पर प्रशासन सख्त, वाहनों में ही मिलेगा ईंधन

महराजगंज। जनपद में डीजल–पेट्रोल की बढ़ती मांग और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

जिला पूर्ति अधिकारी ए०पी० सिंह द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार अब किसी भी पेट्रोल पंप से जरिकेन, पिपिया, डिब्बा या बोतल में पेट्रोल–डीजल नहीं दिया जाएगा। ईंधन केवल वाहनों में ही भरा जाएगा।

कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जारी पत्रांक 1355/जि०पू०अ०/डीजल-निर्देश/2026-27 दिनांक 27 मई 2026 में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और जनपद में डीजल की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम आवश्यक हो गया है।

तेल कंपनियों के विक्रय पर नजर

विभागीय निर्देश के अनुसार जनपद के सभी पेट्रोल पंप नियमित रूप से खुले रहेंगे तथा आम जनता को निर्बाध रूप से ईंधन उपलब्ध कराएंगे। साथ ही वाहनों के अनुसार ईंधन की मात्रा भी निर्धारित कर दी गई है।

भारी वाहनों को अधिकतम 50 लीटर, हल्के वाहनों को 20 लीटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली को 20 लीटर तथा मोटरसाइकिलों को केवल 2 से 3 लीटर तक ही डीजल अथवा पेट्रोल दिया जाएगा।

प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी तेल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, पूर्ति निरीक्षकों तथा पुलिस प्रशासन को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज की जांच

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज …