Sunday , 30 August 2026

महराजगंज से लखनऊ तक गूंजी आवाज, पुरुषों के अधिकारों की उठी मांग

दहेज कानून के दुरुपयोग पर अधिवक्ता ने उठाए सवाल, CM योगी को भेजा पत्र

महाराजगंज से लखनऊ तक गूंजी आवाज, पुरुषों के अधिकारों की उठी मांग

Cm से अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय ने क्या कह दिए 

महराजगंज। जनपद के अधिवक्ता एवं बॉर्डर लॉयर्स ट्रस्ट के को-फाउंडर विनय कुमार पांडे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेजकर प्रदेश में राज्य पुरुष आयोग के गठन तथा जेंडर-न्यूट्रल कानून लागू किए जाने की मांग उठाई है।

अपने पत्र में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुरुष भी सामाजिक, मानसिक और कानूनी प्रताड़ना का सामना कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कोई वैधानिक मंच उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में पतियों की हत्या और झूठे मुकदमों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे पुरुष वर्ग मानसिक दबाव और सामाजिक अपमान का शिकार हो रहा है।

कानूनों के दुरुपयोग पर चिंता

अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय ने सुप्रीम कोर्ट के कई महत्वपूर्ण फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि न्यायालय भी समय-समय पर दहेज प्रताड़ना कानून और घरेलू हिंसा कानूनों के दुरुपयोग पर चिंता जता चुका है।

उन्होंने विशेष रूप से अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य सुशील कुमार शर्मा बनाम भारत संघ और राजेश शर्मा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि कानून का उद्देश्य सुरक्षा देना है, न कि किसी निर्दोष को प्रताड़ित करना।

पत्र में उन्होंने मांग की कि उत्तर प्रदेश में अविलंब राज्य पुरुष आयोग का गठन किया जाए, घरेलू हिंसा कानूनों को जेंडर-न्यूट्रल बनाया जाए तथा पुरुषों के लिए अलग हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं के लिए आयोग और विशेष सुरक्षा व्यवस्था हो सकती है, तो पुरुषों के लिए भी न्याय और संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बॉर्डर लॉयर्स ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री से इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …