Tuesday , 14 July 2026

नेपाल हादसे में घायलों से मिले डीएम-एसपी, BRD मेडिकल कॉलेज में लिया इलाज का जायजा

नेपाल हादसे में घायलों से मिले डीएम-एसपी, BRD मेडिकल कॉलेज में लिया इलाज का जायजा

महराजगंज। road accident : नेपाल में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद घायल हुए श्रद्धालुओं का हाल जानने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।

घायलों के इलाज की प्रगति की विस्तृत जानकारी

इसी क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और उनके उपचार की स्थिति का गहन निरीक्षण किया।

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा चिकित्सकों से उनके इलाज की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता करते हुए निर्देश दिया कि सभी घायलों को प्राथमिकता के आधार पर समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आवश्यक दवाएं, जांच और चिकित्सकीय सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

स्थिति में भी लगातार सुधार

घायलों और उनके परिजनों की सहायता के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था भी की गई है।

इसके तहत नायब तहसीलदार  प्रद्युम्न सिंह एवं फार्मासिस्ट श्री धर्मेंद्र त्रिपाठी की ड्यूटी मेडिकल कॉलेज में लगाई गई है, जो लगातार मरीजों और उनके परिजनों को सहयोग प्रदान कर रहे हैं तथा अस्पताल और प्रशासन के बीच समन्वय बनाए हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, भर्ती कुल घायलों में से 6 लोग प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

शेष घायलों की स्थिति में भी लगातार सुधार हो रहा है और चिकित्सकीय टीम उनकी निगरानी कर रही है।

मदद का भरोसा दिलाया

इस अवसर पर डीएम और एसपी ने घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तत्काल हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन की तत्परता और मानवीय संवेदना ने घायलों और उनके परिजनों को बड़ी राहत दी है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …