Tuesday , 14 July 2026

नेपाल में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी श्रद्धालुओं की बस, मां-बेटी की मौत

नेपाल में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी श्रद्धालुओं की बस, मां-बेटी की मौत

19 घायल—रातभर गूंजती रहीं एंबुलेंस की सायरन

Accident:महराजगंज । नेपाल के प्यूठान जिले में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे के बाद महराजगंज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।

खाई में गिरी श्रद्धालु से भरी बस

श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी अत्यन्त काफी गहरी खाई में गिरने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। हादसे के बाद से ही भारत-नेपाल सीमा पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और देर शाम से रात तक एंबुलेंस के सायरनों से सरहद गूंजती रही।

शुक्रवार की भोर होते-होते प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए 9 एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

वहीं, इस दर्दनाक हादसे में सेमरा राजा गांव निवासी 30 वर्षीय निर्मला मौर्या और उनकी तीन साल की मासूम बेटी काव्या की मौत हो गई। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम नेपाल में ही कराया गया, जिस पर प्रशासन की लगातार निगरानी बनी रही।

प्रसिद्ध स्वर्गद्वारी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु 

घटना उस समय हुई जब भिटौली के सेमरा राजा और पनियरा के सुखदेवपुर गांव के 21 श्रद्धालु नेपाल के प्रसिद्ध स्वर्गद्वारी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

प्यूठान जिले में पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर बंद होकर पीछे सरकते सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 14 घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

सीएम ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा 

हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार गुरुवार शाम से ही सोनौली बॉर्डर पर कैंप कर रहे हैं।

प्रशासनिक मुस्तैदी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नौतनवा और फरेंदा के एसडीएम स्तर के अधिकारी पूरी रात सीमा पर डटे रहे।

घायलों को देखने के लिए नेपाल पहुंचे थे एसडीएम 

एसडीएम नवीन प्रसाद एंबुलेंस के साथ नेपाल के बुटवल तक गए और घायलों को सुरक्षित लेकर सीमा तक पहुंचे। इसके बाद एसडीएम फरेंदा ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया।

सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद भी स्वास्थ्य टीम के साथ सीमा पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे।

घायलों से मिले सदर विधायक 

घटना की जानकारी होते ही सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया मेडिकल जा कर घायलों का हालचाल जाना।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मृतकों के शव आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत लाए जाएंगे।

इस हृदयविदारक हादसे ने जहां दो परिवारों की खुशियां छीन लीं, वहीं पूरे जिले को गमगीन कर दिया है। फिलहाल प्रशासन राहत और इलाज के कार्यों में जुटा हुआ है, ताकि घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ किया जा सके।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …