बोलेरो की ठोकर से वृद्ध घायल , हालत गंभीर
Roadaccident: महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को बोलेरो की ठोकर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लक्ष्मीपुर देउरवां निवासी एक बुजुर्ग पेट्रोल पंप से अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाकर दक्षिण दिशा की ओर जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रही बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि उक्त युवक अपने मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP 56 AV 9081में तेज टक्कर लगी वृद्ध सड़क पर गिर पड़े Roadaccident: और गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर उन्हें उठाया और बोलेरो से ही प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
सावधानी हटी दुर्घटना घटी
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि वाहन चालक सावधानी बरतता तो यह हादसा टल सकता था। पेट्रोल पंप के आसपास हमेशा आवाजाही रहती है, ऐसे में तेज रफ्तार वाहन लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। घटना के बाद बोलेरो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
Roadaccident: . पुलिस ने वाहन संख्या के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल वृद्ध की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पेट्रोल पंप और बाजार क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
PM News 18 Hindi News Website
