Wednesday , 14 October 2026

महराजगंज पुलिस का बढ़ा मान, 26 कर्मियों को सेवा पदक

महराजगंज पुलिस का बढ़ा मान, 26 कर्मियों को सेवा पदक

18 को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 8 पुलिसकर्मी उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

 

महराजगंज। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए महराजगंज पुलिस के 26 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2026 के सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

भारत सरकार की ओर से जारी पदक संबंधी विवरण में जिले के 18 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा आठ पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है।

गृह मंत्रालय की ओर से 25 सितंबर 2026 को जारी विवरण के अनुसार विभिन्न थानों और पुलिस शाखाओं में तैनात इन कर्मियों को सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक धनंजय कुमार राय, निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक गुड्डू प्रभाकर, उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविंद्र नारायण मिश्र, उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र राम, उपनिरीक्षक घिराऊ, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह और उपनिरीक्षक देवमणि यादव सम्मानित हुए हैं।

इसी श्रेणी में मुख्य आरक्षी रामबाबू मौर्य, जय प्रकाश दीक्षित, तारकेश्वर पाण्डेय, नंदलाल यादव, शत्रुघ्न शर्मा, नंदलाल चौरसिया, शिव कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश यादव और बृजेश कुमार को भी सेवा पदक मिला है।

वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में मुख्य आरक्षी धनु कुमार यादव, नरसिंह कुशवाहा, हरिकेश्वर मणि त्रिपाठी, परवेज आलम, संतोष कुमार राव, सुदर्शन, विश्वनाथ राम और रामानंद शामिल हैं।

पदक मिलने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी पदक विजेता पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और समर्पण का सम्मान हैं। उन्होंने सभी से इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा और पुलिस कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा को और ऊंचा करने की अपेक्षा की।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …