Wednesday , 14 October 2026

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला

 

कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश।

 

प्रतापगढ़। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी की गई मौसम संबंधी चेतावनी एवं जनपद में बने प्रतिकूल मौसम तथा अत्यधिक वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

 

जिलाधिकारी ने दिनांक 26 सितंबर 2026, दिन शनिवार को कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को आवश्यक आदेश एवं निर्देश जारी किए हैं।

 

प्रशासन ने मौसम की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आदेश का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रतिकूल मौसम के दौरान विद्यार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी अथवा जोखिम का सामना न करना पड़े।

 

वहीं, जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि अत्यधिक वर्षा एवं खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

 

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

 

 

अभिषेक सिंह पुलिस मुखबिर न्यूज ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़ की रिपोर्ट।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …