Saturday , 30 May 2026

डीजल, पेट्रोल की कतारों के साथ साथ खाद की किल्ल्त, चिंतित किसान 

डीजल, पेट्रोल की कतारों के साथ साथ खाद की किल्ल्त, चिंतित किसान 

महराजगंज । कोल्हुई थाना क्षेत्र में धान की रोपाई का सीजन शुरू होने से पहले ही खाद की किल्लत को लेकर किसानों की चिंता बढ़ने लगी है।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में खाद की तस्करी का मामला तेजी से सामने आ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

किसानों का कहना है कि जिस तरह पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी लाइनें देखने को मिल रही है, उसी तरह अब किसानों को खाद के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, तस्कर बाइक पर तीन-तीन बोरी खाद लादकर नेपाल सीमा की ओर ले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नेपाल में खाद के अधिक दाम मिलने के कारण तस्कर इस अवैध कारोबार में सक्रिय हो गए हैं।

खाद की तस्करी 

सीमावर्ती इलाकों में दिन-रात खाद की आवाजाही देखी जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

धान की खेती के लिए इस समय किसानों को खाद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। यदि समय रहते तस्करी पर रोक नहीं लगी तो किसानों को बाजार में खाद के लिए भटकना पड़ सकता है।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद की कालाबाजारी और तस्करी तस्करी तत्काल सख्ती की जाए, ताकि खेती प्रभावित न हो जार किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो सके।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज की जांच

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज …