किसानों की बदहाली पर भावुक हुए व्यापारी शर्मा, साइकिल चलाकर दिया संदेश
अगर किसान नहीं बोएगा धान, तो 140 करोड़ जनता क्या खाएगी
85 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने साइकिल चलाकर सरकार को दिया बड़ा संदेश, डीजल संकट पर जताई चिंता
महराजगंज। देश में बढ़ते संकट और किसानों की परेशानियों को लेकर 85 वर्षीय कांग्रेस नेता व्यापारी शर्मा ने साइकिल चलाकर समाज और सरकार को एक बड़ा संदेश दिया।
नागरिक को जागरूक होना चाहिए
उन्होंने कहा कि आज देश कठिन दौर से गुजर रहा है और प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में कही गई बातों को देखते हुए हर नागरिक को जागरूक होना चाहिए। इसी उद्देश्य से उन्होंने साइकिल यात्रा कर लोगों को आत्मनिर्भरता और किसान हित का संदेश दिया।
किसान व्यापारी शर ने कहा कि इस समय सबसे बड़ी चिंता खेती-किसानी को लेकर है। खेत की जुताई, धान का बेहन, सिंचाई और अन्य कृषि कार्य पूरी तरह डीजल पर निर्भर हैं।
किसानों के दर्द पर भावुक हो गए कांग्रेसी नेता
उन्होंने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि खेती प्रभावित न हो।
उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “अगर किसान की खेती नहीं होगी तो आखिर 140 करोड़ जनता क्या खाएगी?
उनकी इस बात ने वहां मौजूद लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
साइकिल चलाकर दिया गया यह संदेश क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने बुजुर्ग किसान के जज्बे और देश-समाज के प्रति उनकी चिंता की सराहना की।
PM News 18 Hindi News Website
