Tuesday , 14 July 2026

मिट्टी भरी ट्रॉली ने विवाहिता को कुचला, मौके पर मौत, खनन विभाग पर उठे सवाल

 मिट्टी भरी ट्रॉली ने विवाहिता को कुचला, मौके पर मौत, खनन विभाग पर उठे सवाल

महराजगंज से दर्दनाक हादसे की बड़ी खबर

महराजगंज । जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सवना गांव के दक्षिण छोर पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार महिला को शिर को कुचल दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतका की पहचान सपना पत्नी पवन, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी ग्राम दरौली थाना भिटौली जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दिनांक 23 मई 2026 को लगभग 12:30 बजे दिन में सपना अपने भाई प्रमोद के साथ बाइक से ग्राम सवना के रास्ते देऊरवा देवी दुर्गा मंदिर में रिश्तेदार के पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी।

अंधे मोड़ पर हुआ हादसा 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही बाइक सवार सवना गांव के दक्षिणी छोर पर पहुंचे, तभी एक अंधे मोड़ से तेज रफ्तार में आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सामने आ गई। इससे पहले कि बाइक सवार संभल पाते, ट्रॉली सपना के सिर पर चढ़ गई। हादसा इतना भयावह था कि सपना की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक सहित पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही आपातकालीन पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा और सदर कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।

उधर, ग्रामीणों में हादसे को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने शव को पिकअप वाहन से पोस्टमार्टम हेतु महराजगंज मर्चरी हाउस भेज दिया।

 खनन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में अवैध खनन और मिट्टी लदी ट्रॉलियों के संचालन को लेकर प्रशासन और खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में दिन-रात मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां धड़ल्ले से दौड़ रही हैं, जबकि संबंधित विभागों के अधिकारी सबकुछ जानते हुए भी मौन बने हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि बेलगाम मिट्टी लदी ट्रॉलियों पर समय रहते कार्रवाई होती, तो सपना की जान बच सकती थी। लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …