Tuesday , 13 October 2026

ठूठीबारी में तस्करी पर पुलिस-SSB का शिकंजा, 53 शीशी नेपाली शराब

ठूठीबारी में तस्करी पर पुलिस-SSB का शिकंजा, 53 शीशी नेपाली शराब के साथ महिला गिरफ्तार

 

महराजगंज। अवैध नेपाली शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।

टीम ने चेकिंग के दौरान प्लास्टिक के बोरे में अवैध नेपाली शराब लेकर जा रही एक महिला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 53 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 15.9 लीटर बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रवीन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 8 अक्टूबर को थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में ठूठीबारी पुलिस और 22वीं वाहिनी एसएसबी की जी कंपनी की संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एक महिला प्लास्टिक के बोरे में शराब लेकर जाती दिखाई दी। तलाशी के दौरान बोरे से किसमिस सौफ ब्रांड की 53 शीशी नेपाली शराब, प्रत्येक 300 एमएल, बरामद हुई। पुलिस ने मौके से महिला को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

गिरफ्तार महिला की पहचान बिन्द्रावती पत्नी रामलखन (करीब 55 वर्ष), निवासी रामगढ़वा, थाना बरगदवा, महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना ठूठीबारी में धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

संयुक्त टीम में रहे शामिल

 

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश पुरी, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य, कांस्टेबल मनोहर यादव और महिला कांस्टेबल अन्तिमा वर्मा शामिल रहीं। वहीं एसएसबी की ओर से HC/GD मनोज सिंह, CT/GD ब्रजमोहन कुमार, देवेन्द्र सिंह, यशपाल और CT/GD प्रियंका शिवहरे ने कार्रवाई में सहभागिता की।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, धीरू भैया ने बताई माता की महिमा

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, धीरू भैया ने बताई माता की महिमा …