Tuesday , 13 October 2026

साइबर ठगों से बचने का मंत्र: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! नवोदय विद्यालय

साइबर ठगों से बचने का मंत्र: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! नवोदय विद्यालय में पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक

महराजगंज। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है।

इसी क्रम में गुरुवार, 8 अक्टूबर को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महराजगंज परिसर में साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक शशिमौली पाण्डेय की अध्यक्षता में साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम ने विद्यार्थियों ,शिक्षकों और कर्मचारियों को साइबर अपराधों के नए तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

फर्जी ट्रेडिंग ऐप और क्रिप्टो ऑफर से रहें सावधान

कार्यशाला में पुलिस टीम ने बताया कि साइबर ठग लोगों को रातोंरात पैसा दोगुना करने, फर्जी ट्रेडिंग ऐप, लुभावने क्रिप्टो ऑफर और इनाम जीतने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं।

ऐसे प्रलोभनों से सावधान रहने और इंटरनेट पर उपलब्ध अनजान हेल्पलाइन नंबरों पर भरोसा न करने की सलाह दी गई।

साथ ही इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और फेसबुक पर आने वाले संदिग्ध लिंक व संदेशों पर क्लिक न करने तथा सोशल मीडिया खातों की सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया गया।

ठगी होते ही 1930 पर करें कॉल

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइटwww.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

एसपी के निर्देशन में चल रहा अभियान

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं साइबर क्राइम थाना के नोडल अधिकारी सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है।

महराजगंज पुलिस का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को डिजिटल अपराधों के प्रति जागरूक बनाकर सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के लिए प्रेरित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव के सबसे प्रभावी उपायों में शामिल हैं।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, धीरू भैया ने बताई माता की महिमा

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, धीरू भैया ने बताई माता की महिमा …