पकड़ी रेंज में अवैध सागौन की लकड़ी से लदा पिकअप वाहन पकड़ा गया
महराजगंज। आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को सोहागीबरवा वन्यजीव प्रभाग, पकड़ी रेंज के अंतर्गत जगपुर सेक्शन के बेलवा चाफी क्षेत्र से एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से जंगली लकड़ी कटान कर लोड किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी, पकड़ी रेंज श्री सुशांत मणि त्रिपाठी के निर्देशन में वन विभाग की टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को लेकर भागने लगा।
वन विभाग की टीम द्वारा पिकअप वाहन का पीछा करते हुए विश्वनाथपुर उर्फ पड़वनिया गांव के नगर के पास वाहन को पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान पिकअप वाहन में सागौन की 05 बोटा जंगली लकड़ी लदी हुई पाई गई, जिसे वन विभाग की टीम द्वारा कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर नरकट, कुश एवं घनी झाड़ियों में छिपते हुए मौके से भागने में सफल रहा। चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में पकड़ी क्षेत्रीय वनाधिकारी श्री सुशांत मणि त्रिपाठी के साथ वन दरोगा संदीप राणा, वन दरोगा गौरव त्रिपाठी, वन दरोगा बृजेश, वन दरोगा विपुल, फॉरेस्ट गार्ड दीपक साहनी एवं विक्रांत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वन विभाग द्वारा वन संपदा की अवैध कटान, परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
PM News 18 Hindi News Website
