Wednesday , 14 October 2026

तहरीर बदलकर मुकदमा कमजोर करने का आरोप, एसपी से शिकायत

तहरीर बदलकर मुकदमा कमजोर करने का आरोप, एसपी से शिकायत

 

पीड़ित बोला—पढ़ा-लिखा न होने का फायदा उठाकर हटाए गए जातिसूचक शब्द, हेड कांस्टेबल पर मिलीभगत का आरोप

 

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के मलमलिया उर्फ सिरसिया निवासी विदेशी प्रसाद ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी से मुलाकात कर प्रार्थना-पत्र सौंपा।

उन्होंने पुलिस पर मारपीट, गला दबाने, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल की शिकायत के बाद तहरीर में कथित बदलाव कर मुकदमे को कमजोर करने का आरोप लगाया है।

विदेशी प्रसाद के अनुसार, उन्होंने 12 सितंबर को श्यामदेउरवां थाने में घटना की तहरीर दी थी। आरोप है कि सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने 14 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

पीड़ित का आरोप है कि उसी दिन शाम को परतावल चौकी के हेड कांस्टेबल समीउल्लाह खान ने विपक्षी से मिलीभगत कर उनके प्रार्थना-पत्र में बदलाव करा दिया।

गवाही के नाम पर उनका अंगूठा लगवाया गया और बाद में तहरीर में कथित रूप से बदलाव कर दिया गया।

उनका आरोप है कि वह पढ़े-लिखे नहीं हैं और इसी का फायदा उठाकर तहरीर से जातिसूचक शब्द हटा दिए गए, जिससे मामले में दर्ज धाराएं कमजोर हो गईं।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूर्व में दिए गए प्रार्थना-पत्र के आधार पर मामले में आवश्यक धाराएं बढ़ाने तथा हेड कांस्टेबल के विरुद्ध पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पीड़ित की बात सुनकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, पुलिस पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …