Monday , 31 August 2026

शिक्षक दिवस teacher’s Day पर सरदार पटेल इंटर कॉलेज पुरैना में मनाया गया डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती

शिक्षक दिवस teacher’s Day पर सरदार पटेल इंटर कॉलेज पुरैना में मनाया गया डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती

महाराजगंज । जिले के घुघली क्षेत्र अंतर्गत पुरैना खंडी चौरा में स्थित सरदार पटेल इंटर कालेज में शिक्षक दिवस teacher’s Day के शुभ अवसर पर महान शिक्षाविद व भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कैसे हुआ कार्यक्रम की शुरुआत

सरदार पटेल इंटर कालेज व तिलक एकेडमी के प्रबंधक जनार्दन प्रसाद गुप्ता जी व प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे के द्वारा दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया ।

इस मौके पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर सम्मान किया। विद्यालय परिसर गुरु–शिष्य परंपरा के रंग में सराबोर दिखा।

गुरु ही ज्ञान का दीपक हैं

छात्रों ने शिक्षकों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। बच्चों ने “गुरु ही ज्ञान का दीपक हैं” विषय पर विचार रखते हुए शिक्षा के महत्व को उजागर किया।

प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य सुनील दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भारतीय संस्कृति और शिक्षा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया।शिक्षक केवल पढ़ाने का कार्य ही नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा देने का कार्य भी करते है

शिक्षकों ने निभाई भूमिका 

शिक्षक दिवस teacher’s Day पर कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक जय प्रकाश, रामकृपाल चौधरी, अमरजीत चौरसिया, संजय श्रीवास्तव, लल्लन सिंह, ओमप्रकाश पांडे, रीखेश्वर गुप्ता, हरिशंकर मौर्य

रमेश सिंह एवं शिक्षिका इंदु देवी,खुशबू,सुपर्दा, तन्नू श्रीवास्तव ने छात्रों के जीवन में अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …