Saturday , 30 May 2026

NewbornBaby: झाड़ियों में मिला एक नवजात शिशु 

NewbornBaby: झाड़ियों में मिला एक नवजात शिशु

महराजगंज। नगर पंचायत घुघली में बुधवार को बैकुंठी धाम, घुघली: काली मंदिर के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु (NewbornBaby) मिला। रेलवे ढाला वार्ड नंबर 11 के सब्जी विक्रेता हरिश्चंद्र ने बच्चे को देखा।

उन्होंने तुरंत NewbornBaby को उठाया और अपने घर ले गए।
हरिश्चंद्र ने बच्चे को पानी पिलाया और गर्म कपड़े में लपेटा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

नगर चौकी इंचार्ज अशोक गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर शिशु की हालत स्थिर बताई।

पुलिस ने शिशु का मेडिकल परीक्षण कराया है। स्वास्थ्य की पुष्टि के बाद उसे चाइल्ड लाइन को सौंपा जाएगा। स्थानीय लोगों ने नवजात NewbornBaby को झाड़ियों में छोड़ने की घटना पर आक्रोश जताया। उनका कहना है कि यह अमानवीय कृत्य है।

हरिश्चंद्र की इस मानवीय कार्य के लिए चारों ओर सराहना हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वे पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि शिशु को झाड़ियों में किसने छोड़ा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज की जांच

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज …