Friday , 16 October 2026

Religion ऐतिहासिक होगा बाबा रामचेतन दास की पुण्य तिथि पर आयोजित संत सम्मेलन एवं भंडारा का आयोजन

Religion ऐतिहासिक होगा बाबा रामचेतन दास की पुण्य तिथि पर आयोजित संत सम्मेलन एवं भंडारा का आयोजन

पत्रकार वार्ता में क्या बोल दिए महंत बालक दास

Religion महराजगंज,घुघली क्षेत्र के ब्रह्म स्थान मठ जोगिया में आगामी 12 सितंबर को पूर्व महंत एवं ब्रह्मलीन संत बाबा रामचेतन दास की 23 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित महाभंडारा एवं संत सम्मेलन का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।

यह बातें विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री एवं ब्रह्मस्थान मठ जोगिया के महंत बालक दास ने कही। वह शनिवार को जोगिया मठ पर आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम की रुपरेखा 

उन्होंने कहा कि 11 सितंबर को सुबह अखंड रामचरित मानस का पाठ का शुभारंभ होगा, जो अगले दिन 12 सितंबर को पूर्णाहुति होगी।

इसी दिन शाम 4 बजे संत सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें पूर्वांचल के नामी गिरामी साधु संत सम्मिलित होगें।

1008 दीपों से जगमग होगा मंदिर 

इसके बाद बाबा की समाधि पर 1008 दीपों से दीपांजलि और पुष्पांजलि साधु संतों एवं श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किया जाएगा।

दीपांजलि के तुरंत बाद शाम 6.30 बजे विशाल भंडारा में भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे।

कैसा रहेगा संत सम्मेलन

जानकारी के अनुसार बाबा रामचेतन दास की पुण्यतिथि पर होने वाला संत सम्मेलन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश और बाहर से आए संत-महात्मा एक मंच पर जुटेंगे और समाज में भक्ति, एकता एवं सद्भाव का संदेश देंगे।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप से सजाया जाएगा। सुबह से ही अखंड रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और प्रवचन का क्रम चलेगा।

संस्कार देने पर विशेष चर्चा

संत सम्मेलन में संत-महात्माओं द्वारा समाज की दिशा और युवाओं को संस्कार देने पर विशेष चर्चा की जाएगी।

इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी।

धार्मिक माहौल को प्रफुल्लित करेगा

Religion समिति का मानना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक माहौल को प्रफुल्लित करेगा, बल्कि समाज को नई ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति भी प्रदान करेगा।

स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर उत्साह चरम पर है। श्रद्धालु मानते हैं कि बाबा रामचेतन दास के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व महराजगंज। नाग पंचमी एवं …