अगयां में गूंजी ‘हरि नाम’ की अमृतधारा: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ
महराजगंज । Religion: सदर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा अगयां में आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां 21 फरवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ।
कैसा रहा कलशयात्रा
कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।
भक्ति गीतों और जयघोषों से वातावरण गूंज उठा, मानो पूरा अगयां धाम बन गया हो।
कथा का रसपान कराने के लिए काशी से पधारे प्रकांड विद्वान कथा वाचक पं. अजय शंकर तिवारी ‘भार्गव’ जी अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत की अमृतवर्षा कर रहे हैं।
उनके संगीतमय एवं भावपूर्ण प्रवचनों से श्रद्धालु ज्ञान की गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का अद्वितीय संगम देखने को मिल रहा है।
मधुर धुन से भावविभोर हो रहे भक्त
इस पावन आयोजन के मुख्य यजमान रमाकांत मौर्या एवं बरसाती देवी हैं, जबकि आचार्य शिवशंकर द्विवेदी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।
आयोजन में सहयोगी के रूप में प्रदीप मिश्रा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
संगीतमय प्रस्तुति Religion: आर्गन वादक अविनाश द्विवेदी एवं तबला वादक अनिल द्विवेदी अपनी मधुर धुनों से कथा को और भी भावविभोर बना रहे हैं।
आयोजन की व्यवस्था
कार्यक्रम में राजगोपाल, जयगोपाल, बलराम, श्रीराम, रामजतन, शिवगोपाल सहित समस्त ग्रामवासी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं।
कार्यक्रम की रुपरेखा के साथ आयोजन की समस्त व्यवस्था आयोजक शत्रु जीत मौर्या के नेतृत्व में संपन्न हो रही है।
ग्राम सभा अगयां में चल रहा यह श्रीमद् भागवत कथा आयोजन श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का अनुपम संगम बन गया है, जहां हर हृदय में ‘राधे-राधे’ और ‘हरि बोल’ की गूंज सुनाई दे रही है।
PM News 18 Hindi News Website
