Tuesday , 14 July 2026

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने किया वृक्षारोपण

नन्दलाल गुप्ता की रिपोर्ट 

महराजगंज। एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान-2026 के तहत रविवार, 12 जुलाई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य चिकित्साधिकारी महाराजगंज डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने किया।

प्राथमिक स्वास्थ्य गोपाल में पौधारोपण

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वैभव चौधरी, फार्मासिस्ट विनोद सिंह, स्टाफ नर्स श्रीमती अनुपमा गुप्ता, एएनएम श्रीमती सुनीता बिंद तथा सफाईकर्मी श्रीमती मंजू पासवान सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि पेड़ पर्यावरण को शुद्ध रखने, जलवायु संतुलन बनाए रखने और मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नियमित देखभाल जरुरी 

उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि “सिर्फ पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि उसकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है।

यदि लगाए गए पौधों का संरक्षण किया जाए, तभी वृक्षारोपण अभियान अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर सकेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …