थाना दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
मानिकपुर। थाना मानिकपुर परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायण वैस ने राजस्व टीम और थाना प्रभारी की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रकरणों की जानकारी ली।
क्षेत्राधिकारी ने शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए।
राजस्व एवं पुलिस से जुड़े मामलों के निस्तारण में दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को फरियादियों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
अभिषेक सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज प्रतापगढ़ ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
