Wednesday , 14 October 2026

बैंक हड़ताल से 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित, बंद रहे बैंक के शटर

बैंक हड़ताल से 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित, बंद रहे बैंक के शटर

 

रायबरेली, यूपी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को जिलेभर के बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

इसके चलते विभिन्न बैंकों की शाखाओं के शटर बंद रहे और करीब 500 करोड़ रुपये का बैंकिंग लेनदेन प्रभावित होने का दावा किया गया। हड़ताल पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था और पीएलआई में कथित भेदभाव के विरोध में की गई।

 

शुक्रवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय पर बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन कर भारतीय बैंक संघ की कथित वादाखिलाफी के खिलाफ आवाज बुलंद की। इसके बाद बीएसएनएल कार्यालय से जुलूस निकाला गया।

प्रदर्शन में स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक, केनरा बैंक, ग्रामीण बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र समेत विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

 

फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के मुख्य एमके सिंह ने बताया कि मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया जाएगा।

 

नसीराबाद में भी प्रभावित रही बैंकिंग सेवा

 

नसीराबाद बैंकों की हड़ताल के चलते विकासखंड छतोह स्थित यूको बैंक शाखा में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। बैंक बंद रहने से क्षेत्र के व्यापारी, किसान, पेंशनर और अन्य खाताधारकों को लेनदेन के लिए परेशानी उठानी पड़ी।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …