रायबरेली में कांग्रेस की मासिक बैठक, 2 से 8 अक्टूबर तक ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च की रणनीति
रायबरेली। जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों, संगठन की मजबूती और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाने तथा जिलेभर में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च आयोजित करने की रणनीति तय की गई। इसके अलावा संगठन सृजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए न्याय पंचायत, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर अध्यक्षों के गठन की प्रगति पर चर्चा हुई।
SIR के बाद प्रकाशित नई मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर भी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और न्याय पंचायत अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों के बूथों की धरातली रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया।
बैठक में लखनऊ खंड के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। साथ ही निर्वाचन निदेशालय द्वारा 17 सितंबर से चल रही EVM/VVPAT की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) प्रक्रिया की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी महेश प्रसाद शर्मा ने किया। बैठक में AICC एवं PCC सदस्य, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।
रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
