Wednesday , 14 October 2026

तेज रफ्तार ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलटा, चालक गंभीर घायल

तेज रफ्तार ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलटा, चालक गंभीर घायल

 

हरचंदपुर। रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर डिडौली गांव के पास शुक्रवार को भारी बारिश के दौरान तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में गुलूपुर गांव निवासी दीपक पासी उर्फ विपतिया पासी के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है।

 

हादसे के बाद मौके पर डिडौली गांव के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पत्रकार रवि सिंह और पत्रकार राहुल सिंह समेत ग्रामीणों ने तत्काल हरचंदपुर पुलिस को सूचना दी। तेज बारिश के बीच ग्रामीणों ने पलटे ऑटो को मिलकर सीधा किया और उसके अंदर फंसे घायल चालक को बाहर निकाला।

 

सूचना पर पहुंची हरचंदपुर पुलिस ने घायल दीपक पासी को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

 

मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा रही कि चालक ने हादसे से पहले शराब का सेवन किया था और बारिश के बीच तेज रफ्तार से ऑटो लेकर घर जा रहा था। हालांकि, शराब के नशे में वाहन चलाने की बात की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस मुखबिर न्यूज, रायबरेली यूपी हरचंदपुर ब्लॉक प्रभारी राहुल सिंह की रिपोर्ट

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …