नहर में समाई डिजायर, बाल-बाल बचे कार सवार
महराजगंज। महाराजगंज-फरेंदा मार्ग पर सोमवार दोपहर सिसवा अमहवां क्षेत्र में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक मारुति सुजुकी डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरी।
हादसे में कार का अगला हिस्सा पानी में डूब गया, जबकि पिछला हिस्सा नहर के बाहर दिखाई देता रहा।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार सवारों की मदद की और उन्हें बाहर निकालने में सहयोग किया।
हादसे में सड़क किनारे बनी पुलिया की ईंटों की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क किनारे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग नहीं होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग, सुरक्षा संकेतक और अन्य आवश्यक इंतजाम कराए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
PM News 18 Hindi News Website
