Wednesday , 14 October 2026

गांव के बाहर फंदे से लटका मिला युवक का शव, चार मासूम बच्चों के सिर से

गांव के बाहर फंदे से लटका मिला युवक का शव, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

 

 

महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के महुवारी टोला रायपुर में मंगलवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान जयराम पुत्र रामधन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।

सूचना मिलते ही कोल्हुई थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव सिंह, राजकुमार, रमेश वरुण और आकाश कुमार खरवार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

बताया गया कि मृतक जयराम की पत्नी प्रमिला हैं और उनके चार नाबालिग बच्चे हैं। पिता की मौत से बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

शिवनगर वार्ड की ‘विकास गंगा’ में सड़कें डूबीं, बदहाली में जी रहे लोग

शिवनगर वार्ड की ‘विकास गंगा’ में सड़कें डूबीं, बदहाली में जी रहे लोग घर से …