Wednesday , 14 October 2026

तेज हवा बनी काल! बाइक सवार मां-बेटे पर गिरा रेस्टोरेंट का बोर्ड, मां की मौत

तेज हवा बनी काल! बाइक सवार मां-बेटे पर गिरा रेस्टोरेंट का बोर्ड, मां की मौत

 

 

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मार्ग पर बुधवार सुबह तेज हवा के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। महाराजा रेस्टोरेंट के सामने सड़क के बीच लगा प्रचार बोर्ड अचानक बाइक सवार मां-बेटे पर जा गिरा।

हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 56 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान सुभावती के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने बेटे दुर्विजय के साथ गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से इलाज कराकर अपने घर लक्ष्मीपुर जरलहिया लौट रही थीं।

इसी दौरान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में तेज हवा के कारण सड़क के बीच लगा रेस्टोरेंट का भारी प्रचार बोर्ड अचानक बाइक पर गिर पड़ा। बोर्ड की चपेट में आने से सुभावती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके बेटे दुर्विजय को कोई चोट नहीं आई।

हादसे की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

थानाध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

शिवनगर वार्ड की ‘विकास गंगा’ में सड़कें डूबीं, बदहाली में जी रहे लोग

शिवनगर वार्ड की ‘विकास गंगा’ में सड़कें डूबीं, बदहाली में जी रहे लोग घर से …