Tuesday , 13 October 2026

बेटे को आग की लपटों में घिरा देख बचाने दौड़े माता-पिता, तीनों झुलसे

बेटे को आग की लपटों में घिरा देख बचाने दौड़े माता-पिता, तीनों झुलसे

 

रायबरेली बछरावां। क्षेत्र के सराय उमर गांव में शुक्रवार रात एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से पति-पत्नी और उनका बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

 

बताया गया कि श्यामलाल पासी (67) अपनी पत्नी (55) के साथ घर में बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने बेटे रामचंद्र को अचानक आग की लपटों से घिरा देखा। बेटे को बचाने के प्रयास में श्यामलाल और उनकी पत्नी भी आग की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से झुलस गए।

रात में घर में भड़की आग, परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

 

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पराली एवं फसल अवशेष जलाने पर प्रशासन ने लगाई रोक

पराली एवं फसल अवशेष जलाने पर प्रशासन ने लगाई रोक   उल्लंघन करने वालों पर …