Wednesday , 14 October 2026

मालगाड़ी के पहिये से निकली चिंगारी, क्रॉसिंग पर थमी रफ्तार

मालगाड़ी के पहिये से निकली चिंगारी, क्रॉसिंग पर थमी रफ्तार

 

लालगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग घंटेभर से ज्यादा बंद, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार

 

रायबरेली बछरावां। लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बछरावां स्टेशन से आगे निकल रही मालगाड़ी के एक पहिये से अचानक चिंगारी निकलने लगी और धुआं उठता दिखाई दिया।

खतरे को भांपते हुए ट्रेन मैनेजर (गार्ड) ने तत्काल लोको पायलट को सूचना दी। इसके बाद मालगाड़ी को रोक दिया गया और जांच के लिए वापस बछरावां स्टेशन लाकर खड़ा किया गया।

 

बताया गया कि लखनऊ की ओर से आने वाली मालगाड़ी को बिना रुके रायबरेली की ओर जाना था। ट्रेन बछरावां स्टेशन की लाइन नंबर एक से गुजरते हुए लालगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी।

इसी दौरान पहिये से चिंगारी और धुआं निकलता देख ट्रेन को रोकना पड़ा। घटना क्रॉसिंग के पास होने के कारण रेलवे फाटक बंद रहा।

 

जांच-पड़ताल के बाद मालगाड़ी को वापस बछरावां स्टेशन की लाइन नंबर तीन पर खड़ा किया गया। इस दौरान लालगंज रोड क्रॉसिंग करीब आधे घंटे तक बंद रही, जबकि पहले यात्री ट्रेन गुजरने के दौरान भी फाटक बंद था।

लगातार क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात बहाल कराने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

 

एआरटीओ प्रभारी सीबी राय ने बताया कि मालगाड़ी में आई तकनीकी समस्या की जांच के लिए तकनीकी टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद चिंगारी निकलने के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

 

राहुल सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्लॉक इंचार्ज यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

NH-730 पर राइस मिल के सामने दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, पांच घायल

NH-730 पर राइस मिल के सामने दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, पांच घायल, 3बी आर …