Wednesday , 14 October 2026

रायबरेली को मिली नई टाउनशिप की सौगात, 100 एकड़ में बसेगा नया शहर!

रायबरेली को मिली नई टाउनशिप की सौगात, 100 एकड़ में बसेगा नया शहर!

 

एम्स के आसपास पांच गांवों की जमीन पर प्रस्ताव, कैबिनेट की मंजूरी के बाद सर्वे और भूमि अधिग्रहण की तैयारी

 

रायबरेली। जिले के शहरी विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। करीब 100 एकड़ भूमि पर नई टाउनशिप विकसित करने के प्रस्ताव को प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित टाउनशिप एम्स के आसपास स्थित कलसहा, सुलखियापुर, पासापुर, खनुवा और बेलाभेला गांवों के क्षेत्र में विकसित की जाएगी। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद अब चिह्नित क्षेत्रों में जमीन की पहचान और सर्वे की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

 

नई टाउनशिप के विकास की जिम्मेदारी रायबरेली विकास प्राधिकरण (RDA) को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत तैयार इस परियोजना पर 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।

भूमि अधिग्रहण में होने वाले खर्च के लिए सरकार प्रारंभिक पूंजी के रूप में 50 प्रतिशत तक धनराशि उपलब्ध करा सकती है, जिसे 20 वर्षों के लिए दिए जाने का प्रावधान बताया गया है।

 

रायबरेली-लखनऊ फोरलेन के दोनों ओर शहरी सीमा के विस्तार और बछरावां इंडस्ट्रियल सिटी के विकास के साथ यह परियोजना जिले के भविष्य के शहरी विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

टाउनशिप बनने से आवासीय विकास, सड़क, बिजली, पानी और अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुनियोजित तरीके से विकसित करने का रास्ता खुलेगा।

 

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रेका ने कहा कि कैबिनेट से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद शहर के लिए जरूरी जमीन खरीदने में आसानी होगी। प्राधिकरण अब चिह्नित क्षेत्रों में भूमि की पहचान के लिए सर्वे शुरू करेगा।

वहीं, रायबरेली विकास प्राधिकरण की महायोजना-2031 पहले ही लागू है, जिसमें प्रयागराज हाईवे पर त्रिपुला से मामा चौराहा तक के क्षेत्र को बाजार स्ट्रीट के रूप में रखा गया है।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

NH-730 पर राइस मिल के सामने दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, पांच घायल

NH-730 पर राइस मिल के सामने दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, पांच घायल, 3बी आर …